West Indies:  भारत के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे मैच के दौरान नमन धीर का कैच लपकते समय वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Advertisement

न्यू चंडीगढ़ के नए पीसीए स्टेडियम में यह घटना भारतीय पारी के 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। बल्लेबाजी ऑलराउंडर नमन धीर ने वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती की गेंद को कवर की ओर हवा में खेला। वहां तैनात एंड्रयू ने शानदार कैच लपककर 65 रन की खतरनाक साझेदारी को तोड़ा। नमन धीर 21 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, कैच लेते समय एंड्रयू की उंगली में चोट लगी, जिसके कारण उन्हें तुरंत मेडिकल मदद और आगे की जांच के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। नतीजतन, क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा कि एंड्रयू 352 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत नहीं कर पाएंगे और जॉन कैंपबेल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान शाई होप संभालेंगे।

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के मेडिकल अपडेट में कहा गया, "भारतीय पारी के दौरान नमन धीर को आउट करने के लिए कैच लेते समय उंगली में चोट लगने के बाद ज्वेल एंड्रयू एक्स-रे के लिए अस्पताल गए हैं। एंड्रयू को मूल रूप से पारी की शुरुआत करनी थी। अब कप्तान शाई होप ओपनिंग में जॉन कैंपबेल का साथ देंगे।"

चोट के कारण हुए इस बदलाव का मतलब है कि कैंपबेल को इस सीरीज में कप्तान होप के रूप में तीसरा ओपनिंग पार्टनर मिला।

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए। मेजबान टीम 4 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद रोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रोहित 92 रन बनाकर आउट हुए।

चोट के कारण हुए इस बदलाव का मतलब है कि कैंपबेल को इस सीरीज में कप्तान होप के रूप में तीसरा ओपनिंग पार्टनर मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार