भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। विराट कोहली 'गोल्डन डक' पर पवेलियन लौटे।

Advertisement

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान शुभमन गिल को जयडेन सील्स ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रीज पर उतरे विराट कोहली से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी।

हालांकि, जयडेन सील्स की अंदर की तरफ आती हुई गेंद ने कोहली को पूरी तरह से हैरान कर दिया और गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच से निकलकर मिडिल स्टंप पर जा टकराई। कोहली अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट हुए। जयडेन सील्स चौथे ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने विराट को वनडे क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट किया। इससे पहले, यह कारनामा डैरेन सैमी, टिम ब्रेसनन और कीरोन पोलार्ड कर चुके हैं।

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हुई है। वहीं, अंशुल कंबोज इस मैच से अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी और प्रसिद्ध कृष्णा को इस मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है।

भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम इंडिया ने दूसरे वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था। कैरेबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। हालांकि, कप्तान शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित शर्मा की शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 406 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए इतिहास रचा था।

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। नीतीश कुमार रेड्डी की टीम में वापसी हुई है। वहीं, अंशुल कंबोज इस मैच से अपना वनडे डेब्यू कर रहे हैं। मोहम्मद सिराज को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी और प्रसिद्ध कृष्णा को इस मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार