भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट को तीसरे दिन के दूसरे सत्र में पारी और 140 रन से जीत लिया। भारत की जीत के बाद क्रिकेट कोच मानिक घोष ने कहा है कि भारतीय टीम अब पहले वाली टीम नहीं रह गई। वह अन्य टीमों से काफी आगे निकल चुकी है।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए मानिक घोष ने कहा, "भारतीय क्रिकेट काफी आगे निकल चुका है। दुनिया का कोई भी देश हम पर आसानी से जीत दर्ज करने की नहीं सोच सकता। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही पारी से हरा दिया। यह आसान नहीं है। ये भारतीय क्रिकेट की ताकत को दिखाता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम में बहुत गहराई आ गई है। इस मैच में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाए। यह बताता है कि किसी एक बल्लेबाज को आउट कर विपक्षी टीम चैन की सांस नहीं ले सकती। गेंदबाजी में भी यही हाल है। हमारे पास जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव हैं। जडेजा गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को हराना बेहद मुश्किल हो चुका है।"

आईएएनएस से बात करते हुए मानिक घोष ने कहा, "भारतीय क्रिकेट काफी आगे निकल चुका है। दुनिया का कोई भी देश हम पर आसानी से जीत दर्ज करने की नहीं सोच सकता। भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे दिन ही पारी से हरा दिया। यह आसान नहीं है। ये भारतीय क्रिकेट की ताकत को दिखाता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव थे। वहीं, टेस्ट में शुभमन गिल कप्तान हैं। इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में हरा दिया है। शुभमन गिल को अब वनडे फॉर्मेट का भी कप्तान बना दिया गया है। वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज से वनडे फॉर्मेट में कप्तानी की शुरुआत करेंगे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार