T20 World Cup: भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में 76 रन से करारी हार झेलनी पड़ी। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी शिकस्त है।

Advertisement

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवरों में महज 111 रन पर सिमट गई।

Advertisement

इससे पहले भारत ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिजटाउन में 49 रन से हार का सामना किया था। साल 2016 में टीम इंडिया को नागपुर में न्यूजीलैंड के हाथों 47 रन से हार झेलनी पड़ी थी।

यह साल 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड से 80 रन की हार के बाद सभी टी20 इंटरनेशनल मैचों में रनों के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है।

यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद से किसी मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में भारत की पहली हार है। इस दौरान टीम इंडिया ने कुल 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते, एक मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल गंवाया था। उस मुकाबले के बाद से यह आईसीसी इवेंट्स के सभी फॉर्मेट में 18 मैचों में भारत की पहली हार है।

Advertisement

यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में एडिलेड में इंग्लैंड से सेमीफाइनल हारने के बाद से किसी मल्टी-नेशन टी20 टूर्नामेंट में भारत की पहली हार है। इस दौरान टीम इंडिया ने कुल 23 मैच खेले, जिसमें 21 जीते, एक मैच बेनतीजा रहा और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत ने 18.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 42 रन बनाए, लेकिन वे भारत को जीत के करीब लेकर नहीं जा सके। विपक्षी खेमे से मार्को जानसेन ने 22 रन देकर 4 विकेट निकाले।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार