भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर मुंबई में एक किताब के लांचिंग समारोह में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने एशिया कप पर बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम चैंपियन बनकर लौटेगी।

Advertisement

आईएएनएस से बात करते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा, "भारतीय टीम इस समय दुनिया की श्रेष्ठ टीम है। टीम में गहराई बहुत है। अच्छे स्पिनर्स हैं, तेज गेंदबाज हैं, ऑलराउंडर हैं। टीम के पास युवा और अनुभव का संतुलन है। पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच अहम है। लेकिन, पाकिस्तान टीम मजबूत नहीं लग रही। ऐसे में भारतीय टीम को जीत में ज्यादा मुश्किल नहीं आनी चाहिए। हालांकि, 20 ओवर के मैच में कुछ भी हो सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि शुभमन गिल एक शानदार क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। वह अभी 25-26 साल का है, लेकिन उसके पास काफी अनुभव है। वह भारत के लिए लंबे समय से खेल रहा है। आईपीएल खेलता है। कप्तान सूर्या के साथ-साथ सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उम्मीद करता हूं कि सभी एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम चैंपियन बनेगी।"

आईएएनएस से बात करते हुए दिलीप वेंगसरकर ने कहा, "भारतीय टीम इस समय दुनिया की श्रेष्ठ टीम है। टीम में गहराई बहुत है। अच्छे स्पिनर्स हैं, तेज गेंदबाज हैं, ऑलराउंडर हैं। टीम के पास युवा और अनुभव का संतुलन है। पाकिस्तान के खिलाफ अगला मैच अहम है। लेकिन, पाकिस्तान टीम मजबूत नहीं लग रही। ऐसे में भारतीय टीम को जीत में ज्यादा मुश्किल नहीं आनी चाहिए। हालांकि, 20 ओवर के मैच में कुछ भी हो सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

58 रन का लक्ष्य भारतीय टीम ने 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीता था। भारत का अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार