भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मंगलवार को शहीद वीर नायायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

भारत ने साल 2025 में श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 221/2 का स्कोर खड़ा किया था, जबकि साल 2024 में भारतीय महिला टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 विकेट खोकर 217 रन बना चुकी है। साल 2026 में एशियन गेम्स के दौरान भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध 216/3 का स्कोर बनाया था।

भारत महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला देश है, जिसने इस साल अब तक 128 छक्के जड़े हैं। वहीं, साउथ अफ्रीकी महिला टीम इस साल 77 छक्के लगा चुकी है। भारत ने साल 2018 में टी20 मुकाबले के दौरान कुल 67 छक्के लगाए थे। वहीं, साल 2022 में यह टीम 65 छक्के लगा चुकी है। इस लिस्ट में पाकिस्तानी महिला टीम पांचवें पायदान पर है, जिसने साल 2026 में अब तक 63 छक्के जड़े हैं।

भारत ने इस पारी में कुल 11 छक्के लगाए। इससे पहले भारत ने साल 2026 में एशियन गेम्स के दौरान श्रीलंका के विरुद्ध पारी में कुल 13 छक्के जड़े थे। भारतीय टीम ने इसी एशियन गेम्स में बांग्लादेश के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज की टीम साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ और ब्राजील की टीम साल 2024 में मेक्सिको के विरुद्ध एक टी20 पारी में 11-11 छक्के लगा चुकी है।

इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्कों और 10 चौकों के साथ 91 रन की नाबाद पारी खेली। हरमनप्रीत कौर की यह पारी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय महिला टीम के लिए नंबर 4 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले, कौर ने टी20 वर्ल्ड कर 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार