ODI Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर सीरीज के बाकी दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। सुंदर से पहले ऋषभ पंत भी इंजरी की वजह से टीम से बाहर हुए थे।

Advertisement

रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड का खिलाफ सीरीज का पहला मैच के खेला गया था। गेंदबाजी के दौरान सुंदर इंजर्ड हो गए थे। उन्हें साइड स्ट्रेन की चोट लगी थी। इस वजह से वे बल्लेबाजी में भी हर्षित राणा से नीचे उतरे और रन के लिए दौड़ते समय उन्हें परेशानी हो रही है।

Advertisement

आईएएनएस को बीसीसीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वॉशिंगटन सुंदर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

सूत्र के मुताबिक सुंदर के बाईं पसली में चोट लगने के बाद उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है, जिससे वह बाकी दो वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस बात पर भी संशय है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे, क्योंकि साइड स्ट्रेन ठीक होने में समय लगता है।

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था, "सुंदर को स्कैन के लिए ले जाया जाएगा, उसके बाद हमें उनकी इंजरी की गंभीरता की जानकारी मिलेगी।"

सूत्र के मुताबिक सुंदर के बाईं पसली में चोट लगने के बाद उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है, जिससे वह बाकी दो वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस बात पर भी संशय है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे, क्योंकि साइड स्ट्रेन ठीक होने में समय लगता है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीमित ओवरों की सीरीज में यह भारत के लिए तीसरा झटका है। इससे पहले ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन की वजह से वनडे और और तिलक वर्मा ग्रोइन इंजरी की वजह से हुए ऑपरेशन के कारण तीन टी20 मैचों से बाहर हो चुके हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार