Watch SRH: आईपीएल 2025 के छठे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। यह मुक़ाबला आरआर के दूसरे घरेलू मैदान गुवाहाटी में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार कर आ रही हैं, तो दोनों टीमों की कोशिश जीत से वापसी करने पर होगी।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच हुए अब तक 29 मुकाबलों में 14-14 की बराबरी है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकला था। आइए डालते हैं इस मैच से जुड़े कुछ अहम आंकड़ों और मैच-अप्स पर नजर:

Advertisement

नारायण बनाम सैमसन

अगर केकेआर के स्पिनर सुनील नारायण पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए दिखें तो हैरान मत होइएगा क्योंकि नारायण के खिलाफ आरआर के नियमित कप्तान संजू सैमसन का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है और वह, नारायण के खिलाफ सिर्फ 80 के स्ट्राइक रेट से रन बना पाते हैं। इस दौरान नारायण ने सैमसन को 13 पारियों में तीन बार आउट किया है। उंगलियों की चोट से जूझ रहे सैमसन इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेंगे।

नारायण बनाम तीक्षणा-हसरंगा

नारायण ना सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी आक्रमण के लिए जाने जाते हैं। हालांकि पावरप्ले में उनके खिलाफ महीश तीक्षणा और वनिंदु हसरंगा की श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे सकती है क्योंकि दोनों नारायण को बांधकर रखने की क्षमता रखते हैं। तीक्षणा ने नारायण को तीन टी20 पारियों में दो बार आउट किया है, जबकि हसरंगा ने तो दो पारियों में उन्हें दोनों बार आउट किया है।

Advertisement

डैथ ओवरों में देखने को मिल सकती है रसेल और रिंकू की आतिशबाजी

डैथ ओवरों में केकेआर के फिनिशर्स आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह की आतिशबाजी देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों आरआर के डैथ गेंदबाजों संदीप शर्मा और तुषार देशपांडे के सामने बेहतरीन रिकॉर्ड रखते हैं। रिंकू, संदीप के खिलाफ 192 जबकि देशपांडे के खिलाफ 213 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। हालांकि संदीप और देशपांडे दोनों ने रिंकू को एक-एक बार आउट किया है।

वहीं रसेल तो देशपांडे के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, लेकिन संदीप के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 92 का है, जिसको वह सुधारना चाहेंगे।

Advertisement

घरेलू मैदान पर पराग की परीक्षा

वहीं रसेल तो देशपांडे के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं, लेकिन संदीप के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 92 का है, जिसको वह सुधारना चाहेंगे।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार