SRH Practice Session: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शनिवार को मुकाबला खेलेगी, जिससे पहले पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने साल 2016 की चैंपियन एसआरएच के लिए अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन चुनी है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

Advertisement

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को एक बड़ा झटका लगा है। कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैरमौजूदगी में भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन टीम के सदस्य ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद के पास प्लेइंग इलेवन में कमिंस की जगह लेने के लिए कई विकल्प हैं, जिनमें ऑलराउंडर ब्राइडन कार्स, डेविड पेन और ईशान मलिंगा शामिल हैं। चोपड़ा ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज को चुना है, क्योंकि उन्हें लगता है कि टीम की गेंदबाजी कमजोर है और उसे डेथ ओवर्स के लिए एक स्पेशलिस्ट गेंदबाज की जरूरत होगी।

आकाश ने एसआरएच मैनेजमेंट से गुजारिश की है कि वे नीतीश कुमार रेड्डी को नंबर 5 से नीचे बल्लेबाजी के लिए न भेजें। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो में कहा, "उनके सामने दूसरा बड़ा सवाल यह है कि नीतीश कुमार रेड्डी के साथ क्या किया जाए। उन्हें अब तक यह समझ नहीं आया है कि उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए। मुझे लगता है कि उन्हें नंबर 5 पर बल्लेबाजी करवानी चाहिए, लेकिन कभी-कभी उन्हें नंबर 6 पर भेज दिया जाता है और कभी-कभी नंबर 4 पर। वे उनके लिए कभी कोई पक्की जगह नहीं खोज पाए।"

चोपड़ा ने शुरुआती चार बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं किया है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करेंगे, जबकि ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन नंबर तीन और चार पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने नंबर 6 पर लियाम लिविंगस्टोन को चुना है, उनके साथ नंबर 7 पर साहिल अरोड़ा होंगे।

चोपड़ा ने गेंदबाजी के लिए तीन भारतीय तेज गेंदबाजों को चुना है, जिनमें हर्षल पटेल, शिवम मावी और जयदेव उनादकट शामिल हैं। इनके साथ मलिंगा भी टीम में होंगे। स्पिन गेंदबाज जीशान अंसारी और शिवांग कुमार उनके 'इम्पैक्ट प्लेयर' के विकल्प हैं।

Advertisement

चोपड़ा ने शुरुआती चार बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं किया है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करेंगे, जबकि ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन नंबर तीन और चार पर बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने नंबर 6 पर लियाम लिविंगस्टोन को चुना है, उनके साथ नंबर 7 पर साहिल अरोड़ा होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर: जीशान अंसारी/शिवांग कुमार।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार