New Delhi: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 5 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ डीसी ने प्वाइंट्स टेबल में एक स्थान की छलांग लगाई है, जबकि आआर एक पायदान नीचे खिसक गई।

Advertisement

आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 12 मुकाबलों में 6 हार और इतनी ही जीत के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 13 में से 6 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम अब सातवें पायदान पर है।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। इस टीम को 19 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में बड़ा झटका लगा, लेकिन इसके बाद ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 34 गेंदों में 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

सूर्यवंशी 21 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 46 रन बनाकर आउट हुए, जहां से ध्रुव ने कप्तान रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

ध्रुव जुरेल 40 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रियान ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 सफलताएं अपने नाम कीं।

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 61 गेंदों में 105 रन की साझेदारी की।

Advertisement

ध्रुव जुरेल 40 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रियान ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने 2-2 सफलताएं अपने नाम कीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

डीसी ने 122 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। कप्तान ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 4 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। अक्षर 18 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 34 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आशुतोष ने 5 गेंदों में 18 रन की नाबाद पारी खेली। मेहमान खेमे से जोफ्रा आर्चर और ब्रिजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दासुन शनाका ने 1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार