Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बहुत निराशाजनक साबित हो रहा है। केकेआर सीजन में एक भी मैच नहीं जीत सकी है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में भी केकेआर को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर जुर्माना लगाया गया है।
चेन्नई में सीएसके और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में केकेआर की गेंदबाजी की रफ्तार काफी धीमी थी। इस वजह से रहाणे पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई करते हुए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह इस सीजन में केकेआर का यह पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, इसलिए न्यूनतम सजा दी गई।
रहाणे सीजन के चौथे कप्तान हैं जिन पर धीमी ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है। रहाणे से पूर्व श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पर भी जुर्माना लग चुका है। श्रेयस अय्यर पर लगातार 2 मैचों में जुर्माना लगा था। अय्यर पर पहले मैच में 12 लाख और दूसरे मैच में 24 लाख जुर्माना लगा था।
चेन्नई में सीएसके और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में केकेआर की गेंदबाजी की रफ्तार काफी धीमी थी। इस वजह से रहाणे पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कार्रवाई करते हुए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह इस सीजन में केकेआर का यह पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, इसलिए न्यूनतम सजा दी गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
रहाणे के प्रदर्शन पर नजर डालें तो इस अनुभवी खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 40 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी। लेकिन बाद की 4 पारियों में रहाणे ऐसी पारी नहीं खेल सके हैं। रहाणे ने 5 मैचों में 152 रन बनाए हैं।