रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के खिताबी मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। फैंस ने आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत का जमकर जश्न मनाया।

Advertisement

कर्नाटक में फैंस ने पटाखों के साथ आरसीबी की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान फैंस 'कोहली-कोहली' और 'आरसीबी-आरसीबी' के नारे लगाते नजर आए। इन फैंस ने बताया कि उन्हें आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के बाद से ही यकीन था कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करेगी। धारवाड़ में फैंस ने एक विशाल ट्रॉफी के साथ इस जीत का जश्न मनाया।

Advertisement

दिलखुश परमार ने 'आईएएनएस' से कहा, "आरसीबी के लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर हम बेहद खुश हैं। हमें विराट कोहली के ट्रॉफी जीतने की ज्यादा खुशी है। विराट कोहली ने फाइनल मैच में शानदार पारी खेली। उन्हें यूं ही चेज मास्टर नहीं कहा जाता है।"

पर्व पांड्या ने कहा, "गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड पर हमें आरसीबी के जीतने की कम ही उम्मीदें थीं, लेकिन आरसीबी ने खुद को फिर से चैंपियन साबित किया है। विराट कोहली सच में किंग हैं। जीटी की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सभी का दिल जीता है।"

एक महिला फैन ने कहा, "फाइनल मैच बहुत शानदार था। आरसीबी ने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। यह एकतरफा मैच रहा। हम यहां आरसीबी की बल्लेबाजी देखने ही आए थे। जीटी को आगे अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है।"

पर्व पांड्या ने कहा, "गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड पर हमें आरसीबी के जीतने की कम ही उम्मीदें थीं, लेकिन आरसीबी ने खुद को फिर से चैंपियन साबित किया है। विराट कोहली सच में किंग हैं। जीटी की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सभी का दिल जीता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में जीटी ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। इस टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 50 रन की नाबाद पारी खेली। इसके जवाब में आरसीबी ने 18 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी के लिए कोहली ने 42 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार