Lucknow Super Giants: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में सभी 10 टीमों ने अपने पहले मुकाबले खेल लिए हैं। कुछ टीमें अपने प्रदर्शन की बदौलत मजबूत नजर आ रही हैं, तो कई टीमों को अपने प्रदर्शन बहुत सुधार करना है। आइए देखते हैं कि बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच हुए मैच के बाद अंक तालिका में किन टीमों ने शीर्ष 4 में अपनी जगह बनाई है?

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) अंकतालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। आरआर ने अपने पहले मैच में सीएसके को 8 विकेट से हराया था।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे स्थान पर काबिज है। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया था।

बुधवार को एलएसजी को हराने वाली डीसी तीसरे स्थान पर काबिज है। डीसी ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

मुंबई इंडियंस चौथे स्थान पर है। मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था।

पंजाब किंग्स पांचवें स्थान पर है। पंजाब ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था।

Advertisement

अब तक हुए 5 मैचों में इन्हीं टीमों ने जीत दर्ज की है और सभी के 2-2 अंक हैं। अंक तालिका में स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

गुजरात टाइटंस (जीटी) छठे, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) सातवें, लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) आठवें, सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) नौवें, और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दसवें स्थान पर हैं।

अब तक हुए 5 मैचों में इन्हीं टीमों ने जीत दर्ज की है और सभी के 2-2 अंक हैं। अंक तालिका में स्थान रन रेट के आधार पर तय किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टूर्नामेंट बहुत लंबा है। अभी पहला चरण भी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए सभी टीमों के पास अपनी कमजोरियों में सुधार करते हुए शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका है। देखना होगा कि शीर्ष-4 में मौजूद टीमें आगे भी अपना स्थान बरकरार रखती हैं, या फिर अन्य टीमें जगह बनाती हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार