Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 8 विकेट से रौंदा। केकेआर ने यह लगातार चौथी जीत दर्ज की, जिससे टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए।
अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत का श्रेय केकेआर के गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा, "मैं फिर से अपने गेंदबाजों की तारीफ करना चाहता हूं। हमने उनकी वजह से इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाज लगातार बहुत अच्छा कर रहे हैं, खासकर बीच के ओवर्स और डेथ ओवर्स में। हमारे स्पिनर्स, सुनील नरेन, वरुण और अनुकूल रॉय, शानदार फॉर्म में हैं। फील्डिंग के मामले में भी हम बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे फील्डिंग कोच हमारे साथ बहुत सख्त रहे हैं और इसी से हमें मदद मिल रही है। कैच और ग्राउंड फील्डिंग का जो नतीजा आप देख रहे हैं, उसका श्रेय हमारे फील्डिंग कोच को भी जाता है।"
रहाणे ने इस मुकाबले में 47 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले फिन एलन की सराहना की। उन्होंने कहा, "सबसे पहले, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं फिन एलन के लिए बहुत खुश हूं। वह पहले चार या पांच मैच में संघर्ष कर रहे थे। वह बहुत मेहनत कर रहे थे, लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह देखना शानदार था।"
अजिंक्य रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत का श्रेय केकेआर के गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा, "मैं फिर से अपने गेंदबाजों की तारीफ करना चाहता हूं। हमने उनकी वजह से इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाज लगातार बहुत अच्छा कर रहे हैं, खासकर बीच के ओवर्स और डेथ ओवर्स में। हमारे स्पिनर्स, सुनील नरेन, वरुण और अनुकूल रॉय, शानदार फॉर्म में हैं। फील्डिंग के मामले में भी हम बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे फील्डिंग कोच हमारे साथ बहुत सख्त रहे हैं और इसी से हमें मदद मिल रही है। कैच और ग्राउंड फील्डिंग का जो नतीजा आप देख रहे हैं, उसका श्रेय हमारे फील्डिंग कोच को भी जाता है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
दिल्ली कैपिटल्स से मिले 143 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने महज 2 विकेट खोकर 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। एलन ने अपनी शतकीय पारी में 5 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, कैमरून ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय ने 31 रन देकर 2 विकेट निकाले।