आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला बुधवार शाम 7:30 बजे से राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच खेला जाएगा। इस मैच के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। पंजाब किंग्स अपना पहला स्थान बरकरार रखने के लिए, तो एसआरएच पंजाब को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल करने के लिए जोर लगाएगी।

Advertisement

एसआरएच ने सीजन में मैच-दर-मैच अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। टीम बेहद संतुलित है। कप्तान पैट कमिंस के आने और ट्रेविस हेड की फॉर्म में वापसी ने एसआरएच की ताकत को और बढ़ा दिया है। अभिषेक, ईशान और हेनरिक क्लासेन पहले से ही अच्छी फॉर्म में हैं। एसआरएच 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद को अपने पिछले मुकाबले में केकेआर के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ एसआरएच निश्चित रूप से जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर एसआरएच जीत दर्ज करती है, तो उसके 14 अंक हो जाएंगे और वह अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। टीम की प्लेइंग में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Advertisement

पंजाब किंग्स की बात करें तो सीजन के शुरुआती 7 मैचों तक टीम अपराजेय थी। 6 जीत और 1 रद्द मैच से मिले 1 अंक के साथ कुल 13 अंक लेकर पंजाब काफी समय से अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पिछले 2 मैचों में पंजाब के गेंदबाजों और बल्लेबाजों को प्रदर्शन में गिरावट आई है। इसका परिणाम पंजाब को लगातार मैचों में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ हार के रूप में उठाना पड़ा है। दो हार के बाद भी पंजाब पहले स्थान पर है, लेकिन एसआरएच के खिलाफ हार पंजाब को दूसरे स्थान पर धकेल देगी। एसआरएच 1 अंक अधिक लेकर 14 अंक के साथ पहले स्थान पर चली जाएगी।

श्रेयस अय्यर एंड कंपनी पिछले 2 मैचों में मिली हार के सिलसिले को हैदराबाद के खिलाफ तोड़ने और अपना पहला स्थान बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी। इसके लिए श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा। अय्यर ने पिछले 2 मैचों में धीमी बल्लेबाजी की है। एसआरएच के खिलाफ पहली या दूसरी कोई भी पारी हो, उन्हें अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाना होगा। अय्यर पंजाब की मध्यक्रम की रीढ़ हैं। उनकी असफलता या धीमी बल्लेबाजी टीम को मुश्किल में डालती है। इसलिए अय्यर से टीम को अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

बतौर कप्तान श्रेयस टीम में एक बदलाव कर सकते हैं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे नेहाल वढ़ेरा की जगह शशांक सिंह को टीम में मौका दिया जा सकता है। शशांक बल्लेबाजी के साथ ही उपयोगी स्पिन गेंदबाजी में भी सक्षम हैं और सीजन में बतौर गेंदबाज भी कई मौकों पर टीम के लिए प्रभावी साबित हुए हैं। शशांक को खराब फील्डिंग की वजह से 7 मैचों के बाद ड्रॉप किया गया था। पंजाब उनकी गैरमौजूदगी वाले दोनों मैचों में हारी है। ऐसे में पंजाब के लकी चार्म माने जा रहे शशांक की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।

श्रेयस अय्यर एंड कंपनी पिछले 2 मैचों में मिली हार के सिलसिले को हैदराबाद के खिलाफ तोड़ने और अपना पहला स्थान बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेगी। इसके लिए श्रेयस अय्यर को अपनी कप्तानी के साथ ही बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा। अय्यर ने पिछले 2 मैचों में धीमी बल्लेबाजी की है। एसआरएच के खिलाफ पहली या दूसरी कोई भी पारी हो, उन्हें अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाना होगा। अय्यर पंजाब की मध्यक्रम की रीढ़ हैं। उनकी असफलता या धीमी बल्लेबाजी टीम को मुश्किल में डालती है। इसलिए अय्यर से टीम को अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पंजाब किंग्स ने सीजन के पहले मुकाबले में एसआरएच को 6 विकेट से हराया था। इससे भी पंजाब का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार