Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की हार का सिलसिला जारी है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए सीजन के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ केकेआर को 32 रन से हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि इस मैच के बाद अंकतालिका और ऑरेंज कैप, पर्पल में क्या बदलाव हुआ है।
राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ पहले, पंजाब किंग्स 4 मैचों में 7 अंक के साथ दूसरे, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें , गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे , लखनऊ सुपर जायंट्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर है।
केकेआर को हराने के बाद सीएसके आठवें स्थान पर आ गई है। सीएसके के 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।
केकेआर को हराने के बाद सीएसके आठवें स्थान पर आ गई है। सीएसके के 5 मैचों में 4 अंक हो गए हैं। मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और केकेआर 5 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के पास है। कृष्णा ने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। दूसरे नंबर पर सीएसके के अंशुल कंबोज हैं, जिनके 5 मैचों में 10 विकेट हैं। आरआर के रवि बिश्नोई तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 5 मैचों में 9 विकेट हैं।