आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जा रहा है। सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच पर कुछ गति और उछाल होगी। हम शुरुआत में ही इसका फायदा उठाना चाहते हैं। हमने टीम में दो बदलाव किए हैं। वीर की जगह मैट शॉर्ट को शामिल किया गया है। हम चीजों को आसान रखना चाहते हैं और स्थिति को अपने पक्ष में बदलना चाहते हैं।"
जीटी के कप्तान गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। हमारी टीम में एक बदलाव है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध टीम में आए हैं। उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपना प्रदर्शन दिखा पाएंगे। अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि यहां से हम तीन अच्छे मैच खेलेंगे।"
दोनों टीमों के लिए लीग चरण का ये आखिरी मुकाबला है। जीटी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इस मैच से पहले खेले 13 मैचों में 8 जीत के साथ उसके 16 अंक हैं और टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। सीएसके 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। सीएसके प्लेऑफ की दौर से फिलहाल बाहर नहीं है। ऐसे में जीटी के खिलाफ बड़ी जीत के साथ टीम अपनी प्लेऑफ की संभावना को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। सीजन के पहले मैच में जीटी ने सीएसके को 8 विकेट से हराया था।
जीटी के कप्तान गिल ने कहा, "हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन अब इसमें कुछ नहीं किया जा सकता। हमारी टीम में एक बदलाव है। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध टीम में आए हैं। उम्मीद है कि हम गेंदबाजी में अपना प्रदर्शन दिखा पाएंगे। अभी काम पूरा नहीं हुआ है और उम्मीद है कि यहां से हम तीन अच्छे मैच खेलेंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
सीएसके प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।