Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए एक और अच्छी खबर आई है। एसआरएच के नियमित कप्तान पैट कमिंस 17 अप्रैल को टीम से जुड़ सकते हैं।
'क्रिकबज' की खबर के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में ही फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। कमिंस अगर इस फिटनेस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो वह जल्द ही एसआरएच की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। कमिंस के 17 अप्रैल को हैदराबाद लौटने की उम्मीद है। सनराइजर्स हैदराबाद को अपना अगला मुकाबला घरेलू मैदान (राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) पर 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलना है।
सीजन शुरू होने से पहले कमिंस ने कहा था कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें आईपीएल के दूसरे हाफ में खेलने की उम्मीद है। कमिंस ने कहा था, "मैंने फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है। फिलहाल मैं हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे टूर्नामेंट के बीच तक मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगा। इसी कारण मुझे उम्मीद है कि अगर कुछ भी गड़बड़ी नहीं हुई, तो मैं टूर्नामेंट का दूसरा हाफ और प्लेऑफ के मुकाबले खेलूंगा।"
कमिंस 27 मार्च को भारत आए थे। हालांकि, वह 2 अप्रैल को एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। कमिंस अगर पूरी तरह से फिट होकर टीम से जुड़ते हैं, तो यह एसआरएच के लिए राहत भरी खबर होगी।
सीजन शुरू होने से पहले कमिंस ने कहा था कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो उन्हें आईपीएल के दूसरे हाफ में खेलने की उम्मीद है। कमिंस ने कहा था, "मैंने फिर से गेंदबाजी शुरू कर दी है। फिलहाल मैं हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे टूर्नामेंट के बीच तक मैं पूरी तरह फिट हो जाऊंगा। इसी कारण मुझे उम्मीद है कि अगर कुछ भी गड़बड़ी नहीं हुई, तो मैं टूर्नामेंट का दूसरा हाफ और प्लेऑफ के मुकाबले खेलूंगा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, आईपीएल के अपने डेब्यू मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए एसआरएच की ओर से चार-चार विकेट चटकाए थे। हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन बनाकर 4 विकेट निकाले थे, तो साकिब ने 24 रन देकर चार विकेट झटके थे।