आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला रविवार को दोपहर 3:30 से दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान पर डीसी जीत की राह पर लौटने के इरादे से खेलेगी।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले 4 मैचों में 3 में हार का सामना करना पड़ा है। डीसी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 47 रन से गंवाया था। टीम सीजन में 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर छठे स्थान पर है। डीसी अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लक्ष्य के साथ खेलेगी, जो आसान नहीं होने वाला है। पंजाब के खिलाफ डीसी को जीत के लिए कप्तानी, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

पंजाब किंग्स का सीजन में शानदार प्रदर्शन रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। पंजाब 6 मैचों में 5 जीत और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर कुल 11 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित हैं, और डीसी की उसके घर में कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है।

दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले 4 मैचों में 3 में हार का सामना करना पड़ा है। डीसी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 47 रन से गंवाया था। टीम सीजन में 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक लेकर छठे स्थान पर है। डीसी अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के लक्ष्य के साथ खेलेगी, जो आसान नहीं होने वाला है। पंजाब के खिलाफ डीसी को जीत के लिए कप्तानी, बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों टीमों के बीच सीजन का यह पहला मुकाबला है। अब तक खेले गए 35 मुकाबलों में दोनों ही टीमों ने 17-17 मैच जीते हैं। एक मैच का परिणाम नहीं आया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार