Punjab Kings: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 62वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। आरआर के कप्तान रियान पराग ने इस मुकाबले में वापसी की है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से त्रिपुराना विजय, जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से रवि सिंह अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं।

Advertisement

अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। अगर हम जीतते हैं तो अच्छा लगता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। त्रिपुरान विजय अपना डेब्यू कर रहे हैं। विकेट का मिजाज कैसा भी हो, हम अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की पूरी कोशिश करेंगे।"

Advertisement

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, "चेज करना ज्यादा बेहतर रहा है और टॉस हारकर मैं खुश हूं। हमारे पिछले मुकाबलों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिले। कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं। प्लेइंग इलेवन से जड्डू बाहर हैं और रवि सिंह अपना डेब्यू कर रहे हैं।"

राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखना चाहेगी। अब तक 11 में से 6 मैच जीतकर यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। शुरुआती चार मैच अपने नाम करने के बाद रॉयल्स ने अगले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। यह टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 12 में से 7 मुकाबले गंवा चुकी है। इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हैं। डीसी ने पिछले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। हालांकि, इस टीम ने अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के विरुद्ध 3 विकेट से जीत हासिल की थी।

राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखना चाहेगी। अब तक 11 में से 6 मैच जीतकर यह टीम प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। शुरुआती चार मैच अपने नाम करने के बाद रॉयल्स ने अगले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं। यह टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क और मुकेश कुमार।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार