Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और उसे डिफेंड करना चाहते हैं। दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है। सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं, हम भी अच्छा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। हम छोटी-छोटी गलतियां कर रहे हैं और जरूरी मौकों पर जीत नहीं पा रहे हैं। हमें उस पर काम करने की जरूरत है। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"

Advertisement

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "टॉस जीतने के बाद मैं गेंदबाजी ही चुनता। सीजन फिलहाल बहुत अच्छा चल रहा है। हमें वर्तमान में रहना होगा। सही आदतें अपनानी होंगी। इस मैच में भी हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।"

पंजाब किंग्स को अपने घर में हराना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी चुनौती है। पंजाब सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मैच से पहले पंजाब 6 मैचों में बिना एक भी मैच गंवाए 11 अंक लेकर अंकतालिका में शीर्ष पर है। वहीं दिल्ली फिलहाल छठे स्थान पर है। दिल्ली के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 अंक हैं।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: विप्रज निगम, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट सब्स: नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार