T20 World Cup: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। कार्स की जगह पर एसआरएच ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया है।

Advertisement

मदुशंका इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। ब्रायडन कार्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। एक गेंद उनके हाथ पर आकर लगी थी। कार्स अब तक इंजरी से उबर नहीं सके हैं और वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मदुशंका को एसआरएच ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपए में टीम से जोड़ा है।

Advertisement

टी20 विश्व कप 2026 में मदुशंका का प्रदर्शन दमदार रहा है। उन्होंने 4 मुकाबलों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए थे। मदुशंका का इकोनॉमी भी महज 8 का रहा था। मदुशंका के आने से एसआरएच के गेंदबाजी अटैक को मजबूती मिलेगी।

'क्रिकबज' की खबर के अनुसार, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी पूरी तरह से फिट होकर 17 अप्रैल तक टीम से जुड़ सकते हैं। कमिंस बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। कमिंस अगर टेस्ट को पास करने में सफल रहते हैं, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हराया था। एसआरएच की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट अपने नाम किए थे। हिंगे ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट निकाले थे, जबकि साकिब ने 24 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके थे।

'क्रिकबज' की खबर के अनुसार, टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी पूरी तरह से फिट होकर 17 अप्रैल तक टीम से जुड़ सकते हैं। कमिंस बुधवार को ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे। कमिंस अगर टेस्ट को पास करने में सफल रहते हैं, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 अप्रैल को होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आईपीएल 2026 में एसआरएच ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम को 2 में जीत मिली है, तो 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट के अपने अगले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार