Gujarat Titans: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (2026) के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा है। एलएसजी की निगाहें जीत की हैट्रिक लगाते हुए प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को सुधारने पर होंगी।

Advertisement

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए।

Advertisement

एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी 1.3 ओवरों में महज 14 रन की साझेदारी कर सकी। मार्श 4 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की। पंत ने 18 रनों का योगदान टीम के खाते में दिया।

एलएसजी की टीम 45 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद मार्करम ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 गेंदों में 24 रन जुटाए। मार्करम 21 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आयुष बडोनी ने 9 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 74 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से निकोलस पूरन ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया। इस बीच पूरन ने 21 गेंदों में 19 रन जुटाए।

इन खिलाड़ियों के अलावा, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी 18-18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जॉर्ज लिंडे ने टीम के खाते में 16 रन का योगदान दिया। इनके अलावा, मोहम्मद शमी ने 5 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ नाबाद 12 रन बनाए। विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अशोक शर्मा ने 2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 74 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से निकोलस पूरन ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया। इस बीच पूरन ने 21 गेंदों में 19 रन जुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्म और प्रसिद्ध कृष्णा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार