गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच रविवार को अहमदाबाद में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। फैंस इस मुकाबले को देखने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं, जिन्हें उम्मीद है कि खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहेगा। कुछ फैंस अपनी पसंदीदा टीम की जीत के लिए पूजा-अर्चना भी कर रहे हैं।

Advertisement

आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले आईपीएल फाइनल पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "आईपीएल फाइनल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो टीमें, एक बेहद रोमांचक फाइनल मैच में आमने-सामने होंगी। आज एक कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बेहतर टीम इस मैच को जीते।"

Advertisement

हुबली से एक महिला फैन ने कहा, "मैं आरसीबी की फैन हूं। हम साईं बाबा मंदिर में आरसीबी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि इस बार भी ट्रॉफी हमारी हो।"

बेंगलुरु में क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे एक युवा खिलाड़ी ने कहा, "मुझे लगता है कि आरसीबी जीतेगी। मैं इस टीम का बहुत बड़ा समर्थक हूं। मैं आरसीबी टीम को 10 में से 10 नंबर देता हूं, क्योंकि उनके पास फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ियों का एक मजबूत ग्रुप है, जो बहुत अच्छा खेल रहे हैं।"

विराट कोहली के फैन कार्तिक ने कहा, "दोनों ही टीमें काफी मजबूत नजर आ रही हैं। पलड़ा आरसीबी का भारी है। मुझे उम्मीद है कि आरसीबी इस मुकाबले को अपने नाम करेगी।"

एक अन्य फैन ने कहा, "आज मैच बहुत शानदार रहेगा, क्योंकि दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में है। अगर आरसीबी को मैच जीतना है, तो गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर को जल्द आउट करना होगा। अगर विराट कोहली इस मैच में चलते हैं, तो आरसीबी का पलड़ा भारी रहेगा।"

Advertisement

एक अन्य फैन ने कहा, "गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में हैं। मैच चाहे कोई भी जीते, लेकिन ये रोमांचक होना चाहिए। कोई नहीं चाहता कि फाइनल एकतरफा हो।"

एक महिला फैन ने कहा, "मैं पहली बार स्टेडिमय में मैच देखने आई हूं। मुझे उम्मीद है कि ये मैच काफी रोमांचक होगा। मैं उम्मीद करती हूं कि आरसीबी इस मुकाबले को अपने नाम करे।"

एक अन्य फैन ने कहा, "गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अच्छी फॉर्म में हैं। मैच चाहे कोई भी जीते, लेकिन ये रोमांचक होना चाहिए। कोई नहीं चाहता कि फाइनल एकतरफा हो।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आरसीबी ने पिछले सीजन आईपीएल खिताब अपने नाम किया था, जबकि गुजरात टाइटंस साल 2022 में इस ट्रॉफी को उठा चुकी है। इस सीजन दोनों ही टीमों के पास दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का मौका है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार