Gujarat Titans: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शानदार प्रदर्शन के बूते जीटी ने पावरप्ले में अपना संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

Advertisement

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर छह ओवर के पावरप्ले में 82 रन जोड़े। यह जीटी का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2025 में गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर के पावरप्ले में 82 रन बनाए थे। गिल और सुदर्शन के आगे राजस्थान रॉयल्स के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए।

Advertisement

सुदर्शन-गिल ने 10.5 ओवर में 118 रनों की साझेदारी निभाई। आईपीएल इतिहास में सुदर्शन और गिल ने यह 9वीं बार शतकीय साझेदारी जमाई है। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने यह कारनामा 10 बार किया है। गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए छठी बार शतकीय साझेदारी निभाई और इस मामले में डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर छह ओवर के पावरप्ले में 82 रन जोड़े। यह जीटी का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2025 में गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर के पावरप्ले में 82 रन बनाए थे। गिल और सुदर्शन के आगे राजस्थान रॉयल्स के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मानव सुथार के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी हुई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स अपने नियमित कप्तान रियान पराग के बिना उतरी है और उनकी जगह पर शिमरोन हेटमायर को मौका दिया गया है। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल आरआर की कप्तानी कर रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार