राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आरआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर ने चौथा स्थान हासिल किया है। आरआर की जीत के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे। आर्चर ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में यादगार भूमिका निभाई। आर्चर को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद आर्चर ने कहा, यह मेरा सर्वश्रेष्ठ सीजन नहीं है। मैं पूर्व में इससे भी बेहतर गेंदबाजी कर चुका हूं। मेरा फोकस हमेशा सही एरिया में गेंद डालने पर रहता है। भले ही उसका बेहतर परिणाम न मिले। मुझे खुशी है कि टीम को जीत की जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, मुझे सफलता मिली।"
पावरप्ले में विकेट लेने के सवाल पर कहा, "अगर अच्छी गेंद पर चौका लग जाए तो कोई परेशानी नहीं, क्योंकि प्रक्रिया सही होना जरूरी है। मैं शुरुआती मैचों में धीमी गेंद ज्यादा डाल रहा था, लेकिन कोच ने मुझे अपनी तेज गेंदबाजी पर भरोसा रखने को कहा।"
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी पर आर्चर ने कहा, "इम्पैक्ट सब नियम के कारण मौके कम मिलते हैं, लेकिन वह खुद को एक ऑलराउंडर मानते हैं।"
आर्चर ने अपनी फिटनेस पर भी संतुष्टि जताई।
आरआर की जीत में आर्चर ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया।
आर्चर ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।
मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 8 विकेट पर 205 रन बनाए थे। ध्रुव जुरेल ने 38, जोफ्रा आर्चर ने 32, दसुन शनाका ने 29, जायसवाल ने 27, रवींद्र जडेजा ने नाबाद 19 और डोनोवन फरेरा ने 18 रन बनाए थे।
आर्चर ने 15 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 32 रन बनाए। इसके बाद 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरआर के लिए आर्चर के 3 विकेट के अलावा, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश राज पुंजा ने 2-2 विकेट लिए।