Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में सोमवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) बीच खेले गए मुकाबले में फैंस को तिलक वर्मा का विस्फोटक और यादगार शतक देखने को मिला। तिलक ने अपने शतक के मुंबई को जीटी पर 99 रनों से जीत दिलाई और पिछले 4 मैचों में मिले हार के क्रम को तोड़ा।
तिलक वर्मा मैच के दौरान एक समय बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह एक समय 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई एक और हार की तरफ बढ़ रही है। तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे। हार्दिक ने तिलक को समझाया कि उन्हें कैसे खेलना है और वह क्या कर सकते हैं। इस दौरान हार्दिक तिलक पर गुस्से में नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने तिलक से क्या कहा था।
हार्दिक ने कहा, "मैंने उससे कहा कि तुम बस गेंद को देखो और हिट करो, चाहे कुछ भी हो। मुझे सच में लगता है कि उसके बल्ले से जिस तरह से गेंद निकलती है वह सच में कुछ खास है। समय आ गया था कि वह कुछ करे। हां, मुझे लगता है कि कुछ बार मैं इतनी जोर से चिल्लाया कि मुझे चक्कर आ गया। ग्रुप के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। तिलक के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। मुंबई इंडियंस के लिए इसकी बहुत जरूरत थी। एक कप्तान के तौर पर भी, उस तरह की एनर्जी चीजों को बदल देती है।"
तिलक वर्मा मैच के दौरान एक समय बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह एक समय 22 गेंदों पर सिर्फ 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि एमआई एक और हार की तरफ बढ़ रही है। तिलक वर्मा के साथ क्रीज पर कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद थे। हार्दिक ने तिलक को समझाया कि उन्हें कैसे खेलना है और वह क्या कर सकते हैं। इस दौरान हार्दिक तिलक पर गुस्से में नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार्दिक ने मैच के बाद खुलासा किया कि उन्होंने तिलक से क्या कहा था।
Also Read: LIVE Cricket Score
एमआई ने तिलक की 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत 5 विकेट पर 199 रन बनाए और जीटी को 100 रन पर समेटकर 99 रन से जीत हासिल की। तिलक प्लेयर ऑफ द मैच रहे।