दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ 226 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच 7 विकेट से जीता। आईपीएल के इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसी की यह सबसे बड़ी जीत थी। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल जीत के बाद बेहद खुश नजर आए और टीम के खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

Advertisement

मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा, "पिछले मैच के बाद भी, जब मैं इंटरव्यू दे रहा था, तो यही कह रहा था कि आपको हर दिन आना है और वही चीजें करते रहना है। आप हमेशा चीजों को बदल सकते हैं। लड़कों ने जिस तरह से खेला, उससे बहुत खुश हूं।"

Advertisement

इस मैच में डीसी ने मिचेल स्टार्क को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी। इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क के प्रदर्शन पर पटेल ने कहा, "वह इस खेल के लेजेंड हैं। तीन महीने दूर रहने के बाद, वापस आकर इस तरह के विकेट पर ऐसा प्रदर्शन करना बताता है कि वह कितने बड़े खिलाड़ी हैं। बहुत खुश हूं कि स्टार्क वापस आ गए हैं और सबको दिखा रहे हैं कि वह इतने बेहतरीन गेंदबाज क्यों हैं।"

स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आउट किया।

अक्षर ने जीत का श्रेय टीम को देते हुए कहा, "लड़कों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। हम अपनी योजना को अच्छी तरह लागू कर पाए। इसी वजह से हमें परिणाम मिला।"

स्टार्क ने 4 ओवर में 40 रन देकर यशस्वी जायसवाल, कप्तान रियान पराग और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को आउट किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच पर नजर डालें तो आरआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 225 रन बनाए थे। डीसी ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 226 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। डीसी के लिए 75 रन बनाने वाले केएल राहुल प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार