Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। सीएसके की इस जीत के नायक गेंद से जेमी ओवरटन रहे। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Advertisement

जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए एक मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले महज तीसरे गेंदबाज बने हैं। ओवरटन से पहले यह कारनामा सिर्फ इमरान ताहिर और शादाब जकाती ही कर सके हैं। ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और आकिब नबी का बड़ा विकेट निकाला। ओवरटन के साथ-साथ अंशुल कंबोज ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Advertisement

Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। सीएसके की इस जीत के नायक गेंद से जेमी ओवरटन रहे। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। संजू ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। आयुष ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार