आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स का भी यह आखिरी लीग मैच है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के लिए इस मैच में पंजाब की जीत बहुत जरूरी है।

Advertisement

एलएसजी के लिए पारी की शुरुआत जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी ने की। अर्शिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जोश इंग्लिश ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली।

Advertisement

इंग्लिस ने तीसरे विकेट के लिए आयुष बडोनी (43) के साथ 49 और ऋषभ पंत 26 के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी की। बडोनी ने 18 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। अब्दुल समद ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर लखनऊ की पारी को 6 विकेट पर 196 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। सीजन का पहला मैच खेल रहे अर्जुन तेंदुलकर 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

एलएसजी के लिए पारी की शुरुआत जोश इंग्लिस और अर्शिन कुलकर्णी ने की। अर्शिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद निकोलस पूरन भी सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जोश इंग्लिश ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखी। इंग्लिश ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 72 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब किंग्स के इस मैच से पहले खेले 13 मैचों से 13 अंक हैं। अगर टीम इस मैच में 197 का लक्ष्य हासिल कर लेती है, तो प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी संभावना बरकरार रहेगी। हार टीम का सफर यहीं समाप्त कर देगी। एलएसजी पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार