आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस (एमआई) को 4 विकेट से हराया। केकेआर की जीत में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने गेंद से अहम योगदान दिया। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। कार्तिक पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

कार्तिक आईपीएल 2026 में खेले 13 मुकाबलों में अब तक 18 विकेट निकाल चुके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है। वह इस सीजन 13 मुकाबलों में 24 विकेट चटका चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

Advertisement

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने 13 मुकाबलों में 20 विकेट झटके हैं। वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। जोफ्रा आर्चर 18 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। कार्तिक त्यागी 18 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सिर की शोभा बढ़ा रही है। वैभव आईपीएल 2026 में 13 मुकाबलों में 236 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श 13 मुकाबलों में 563 रनों के साथ दूसरे नंबर वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासन 555 रनों के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। गुजरात टाइटंस के लिए इस सीजन लगातार रन बना रहे साई सुदर्शन 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से 554 रन बना चुके हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 552 रनों के साथ इस सीजन सर्वाधिक नर बनाने वाले बल्लबाजों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

ऑरेंज कैप राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के सिर की शोभा बढ़ा रही है। वैभव आईपीएल 2026 में 13 मुकाबलों में 236 के स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हालांक, केकेआर ने 148 रनों के लक्ष्य को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रनों की दमदार पारी खेली, तो रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों का योगदान दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार