मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच मिचेल सेंटनर की जगह साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को टीम में शामिल करने की पुष्टि की है। सेंटनर पिछले मैच में अपने बाएं कंधे में लगी चोट के कारण शेष सीजन से बाहर हो गए हैं। केशव महाराज 75 लाख रुपए की कीमत पर इस टीम से जुड़े हैं।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "मुंबई इंडियंस (एमआई) ने साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज को मिचेल सेंटनर की जगह टीम में शामिल किया है। सेंटनर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उनके बाएं कंधे में चोट लग गई थी। सेंटनर को यह चोट मुंबई इंडियंस के पिछले घरेलू मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाउंड्री के पास कैच पकड़ने की कोशिश करते समय लगी थी। महाराज एक अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर हैं और हाल ही में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था। वह दो आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था। वह 75 लाख रुपए में एमआई की टीम में शामिल हुए हैं।"

Advertisement

महाराज, साउथ अफ्रीका के सभी फॉर्मेट में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं। सटीक नियंत्रण और लगातार दबाव बनाने की क्षमता वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से प्रोटियाज टीम में जगह बनाए रखी है।

केशव महाराज को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में साउथ अफ्रीकी टीम के लिए तब चुना गया था, जब उन्होंने एक भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला था। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर डेब्यू किया और इस फॉर्मेट में अपनी पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था।

महाराज, साउथ अफ्रीका के सभी फॉर्मेट में सबसे अनुभवी स्पिनर्स में से एक हैं। सटीक नियंत्रण और लगातार दबाव बनाने की क्षमता वाले इस बाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2016 में अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद से प्रोटियाज टीम में जगह बनाए रखी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 मे मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के बाद एमआई को आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार