तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सामना करेगी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

Advertisement

आईपीएल 2026 में केकेआर की शुरुआत काफी मुश्किल रही है। केकेआर ने इस सीजन अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है। इस टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (एमआई) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 65 रन से मात दी। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ केकेआर का मुकाबला बारिश के चलत बेनतीजा रहा था, जिसके चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए। केकेआर 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

केकेआर की टीम यह मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। इस अहम मुकाबले से पहले, फैंस अपने स्टार खिलाड़ियों को वापसी करते और लय में आते हुए देखने के लिए बेताब होंगे।

दूसरी ओर, एलएसजी की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध अपना पहला मैच 6 विकेट से गंवाया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एचआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपना खाता खोला।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। आईपीएल में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें एलएसजी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए। दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत साल 2022 में हुई थी, जिसमें एलएसजी ने 75 रनों से जीत हासिल की।

दूसरी ओर, एलएसजी की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के विरुद्ध अपना पहला मैच 6 विकेट से गंवाया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एचआरएच) के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपना खाता खोला।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार