आईपीएल 2026 का 59वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। एलएसजी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। विकेट थोड़ा मुश्किल लग रहा है, इसलिए हम नहीं चाहते थे कि हम पहले बल्लेबाजी करें। एक टीम के तौर पर हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हम एक ऐसी टीम हैं जो भरोसे पर चलती है। हम अगले सीजन के लिए कुछ चीजें आजमा रहे हैं और अपना प्रतिशत देंगे। इस सीजन में हमने जैसा खेला है, उससे भागा नहीं जा सकता, लेकिन बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं। हमें हर दिन सुधार करना होगा। हमने दो और बदलाव किए हैं।"

Advertisement

सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "पीली जर्सी पहनना एक विशेषाधिकार है। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होती है। पिच में थोड़ी नमी है। अगर हम अच्छी शुरुआत करते हैं और 170-180 तक पहुंचते हैं तो यह एक चुनौतीपूर्ण स्कोर होगा। हमने कुछ बदलाव किए हैं—स्पेंसर जॉनसन अपना डेब्यू कर रहे हैं और गुरजपनीत अकील की जगह आए हैं।"

सीएसके के सीजन का यह 12वां मैच है। अब तक खेले 11 मैचों में टीम 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना को मजबूत बनाए रखने के लिए सीएसके इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस मैच में जीत हासिल कर टीम सीजन में पहली बार टॉप 4 में जगह बना सकती है। सीएसके ने अपने पिछले 3 मैच लगातार जीते हैं।

प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी एलएसजी का भी यह 12वां मैच है। एलएसजी अब तक सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ दसवें नंबर पर है। एलएसजी अपने आत्मविश्वास के लिए और अपने फैंस की खुशी के लिए अपने घरेलू मैदान पर हो रहे इस मैच में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

दोनों टीमों के बीच हुए सीजन के पहले मुकाबले में सीएसके ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।

Advertisement

प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी एलएसजी का भी यह 12वां मैच है। एलएसजी अब तक सिर्फ 3 मैच जीत सकी है और 6 अंक के साथ दसवें नंबर पर है। एलएसजी अपने आत्मविश्वास के लिए और अपने फैंस की खुशी के लिए अपने घरेलू मैदान पर हो रहे इस मैच में जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीएसके प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार