Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ महज 10 रन की पारी खेलकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस पारी के साथ मार्श एलएसजी की तरफ से सबसे कम पारियों में 1,000 रन का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में दाएं हाथ के बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 10 गेंदों में 10 रन बनाए। उनकी इस पारी में 1 छक्का शामिल रहा। खास बात ये रही कि अपनी इस छोटी-सी पारी के दौरान मार्श ने जोश इंग्लिस के साथ 5.1 ओवरों में 77 रन की साझेदारी की।

Advertisement

मिचेल मार्श ने यह कारनामा महज 24वीं पारी में किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेला। उस सीजन मार्श ने 13 पारियों में 48.23 की औसत के साथ 627 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले। आईपीएल 2026 के शुरुआती 11 मुकाबलों में 34 साल का यह खिलाड़ी 34.27 की औसत के साथ 377 रन बना चुका है। इस सीजन मार्श ने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

मिचेल मार्श ने पिछले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 111 रन की पारी खेली थी। उनकी इस शानदार पारी की मदद से एलएसजी ने डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 9 रन से जीत दर्ज की थी।

मिचेल मार्श ने यह कारनामा महज 24वीं पारी में किया है। उन्होंने आईपीएल 2025 में पहली बार लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेला। उस सीजन मार्श ने 13 पारियों में 48.23 की औसत के साथ 627 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 6 अर्धशतक निकले। आईपीएल 2026 के शुरुआती 11 मुकाबलों में 34 साल का यह खिलाड़ी 34.27 की औसत के साथ 377 रन बना चुका है। इस सीजन मार्श ने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

शॉन मार्श पंजाब किंग्स के लिए 21 पारियों में ऐसा कर चुके हैं, जबकि लिंडल सिमंस ने मुंबई इंडियंस के लिए 23 पारियों में इस आंकड़े को छुआ था। केएल राहुल पंजाब किंग्स के लिए 23 पारियों में 1,000 रन पूरे कर चुके हैं, जबकि डेवोन कॉन्वे ने चेन्नई सुपर किंग्स और केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 24-24 पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार