Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मंगलवार को बारिश से प्रभावित मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। बारिश के चलते टॉस में 2 घंटे 55 मिनट की देरी हुई। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में 9-9 ओवरों की कटौती की गई।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ढकी हुई थी, और बारिश से प्रभावित मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना बेहतर रहता है। यह बात हमेशा हमारे जेहन में रही है। अभी तो सीजन की शुरुआत ही हुई है, इसलिए हमसे गलतियां होना लाजमी है, आईपीएल पहले कुछ हफ्तों में ही नहीं जीता जाता। मैं वापस आ गया हूं, और ट्रेंट बोल्ट की भी वापसी हुई है।"

Advertisement

दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के कप्तान रियान पराग ने कहा, "असल में टॉस जीतने के बाद हम भी गेंदबाजी चुनते। मौसम शुष्क रहने वाला था, लेकिन फिर बहुत ज्यादा बारिश हो गई। अब जो है सो है। हमने दो अलग-अलग तरह के मैच खेले हैं, लेकिन जिस तरह से खिलाड़ियों ने दबाव को संभाला, उससे मैं सच में बहुत खुश हूं। हमारी टीम वही रहेगी।"

मंगलवार को दोपहर से ही शहर में जोरदार बारिश हुई, जिसके चलते ग्राउंड स्टाफ को गुवाहाटी के बारसापारा स्थित असम क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) स्टेडियम में मैदान पर कवर बिछाने पड़े। मैच के निर्धारित समय (शाम 7.30 बजे) के बाद बारिश की तीव्रता थोड़ी बढ़ गई थी।

बारिश रुकने के बाद मैदान पर 'सुपर सोपर' को उतारा गया, जिसने मैदान से अतिरिक्त पानी को हटाया। लंबे इंतजार के बाद रात 9:55 पर टॉस हुआ। मैच की पहली बॉल रात 10:10 बजे फेंकी जाएगी।

इस मुकाबले में दोनों टीमें 11-11 ओवर बल्लेबाजी करेगी। मैच के दौरान 3.2 ओवरों का पावरप्ले होगा। 4-4 गेंदबाज 2-2 ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे, जबकि 1 गेंदबाज 3 ओवर गेंदबाजी कर सकता है।

Advertisement

आरआर का मकसद इस मैच को अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगाना होगा। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 8 विकेट से मैच जीतने के बाद गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रन से हराया था। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराने के बाद एमआई को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मुकाबले में दोनों टीमें 11-11 ओवर बल्लेबाजी करेगी। मैच के दौरान 3.2 ओवरों का पावरप्ले होगा। 4-4 गेंदबाज 2-2 ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे, जबकि 1 गेंदबाज 3 ओवर गेंदबाजी कर सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार