Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस (एमआई) ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मैच में जीत के लिए 160 रन का टारगेट रखा है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारने के इरादे से उतरी हैं।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी एमआई ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इस टीम को 1.2 ओवर में ही पहला झटका लगा। विल जैक्स (1) उस समय अपना विकेट गंवा बैठे, जब टीम के खाते में सिर्फ 1 ही रन जुड़ सका था।
यहां से नमन धीर ने रयान रिकेल्टन के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। रिकेल्टन 24 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद नमन ने सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन जुटाकर टीम को 99 के स्कोर तक पहुंचाया।
सूर्या 12 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पांड्या ने मोर्चा संभालने की कोशिश की, उन्होंने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया, लेकिन खुद 23 गेंदों में 18 रन से ज्यादा नहीं बना सके। नमन ने 37 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 57 रन की पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अंशुल कंबोज ने 32 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
चेन्नई सुपर किंग्स 8 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस 8 में से 6 मैच गंवाकर 9वें स्थान पर मौजूद है।
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अंशुल कंबोज ने 32 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। रामकृष्ण घोष और जेमी ओवरटन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर के साथ उतरी है।