Indian Premier League: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (आआर) को 7 विकेट से मात दी। 9 में से 4 मुकाबले जीतकर डीसी एक प्वाइंट्स की छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि आरआर 10 में से 4 मैच गंवाकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत खराब रही। आरआर ने 1.5 ओवरों में 12 के स्कोर तक यशस्वी जायसवाल (6) और वैभव सूर्यवंशी (4) के विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान रियान पराग ने ध्रुव जुरेल के साथ मोर्चा संभाला।

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 102 रन की साझेदारी की। जुरेल 30 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान पराग ने रवींद्र जडेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 53 रन जुटाए।

जडेजा ने 14 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि रियान पराग महज 10 रन से अपना शतक चूक गए। उन्होंने 50 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों के साथ 90 रन की पारी खेली।

डोनोवन फरेरा ने शिवम दुबे (नाबाद 6) के साथ छठे विकेट के लिए 15 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। फरेरा 14 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि काइल जेमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में पथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने डीसी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 9.3 ओवरों में 110 रन की साझेदारी की। निसांका 33 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

डोनोवन फरेरा ने शिवम दुबे (नाबाद 6) के साथ छठे विकेट के लिए 15 गेंदों में 40 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। फरेरा 14 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों के साथ 47 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि काइल जेमीसन, अक्षर पटेल और टी नटराजन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस टीम ने 15.2 ओवरों में 177 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। यहां से आशुतोष शर्मा ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 23 गेंदों में 49 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। स्टब्स 18 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि आशुतोष ने 25 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार