कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की शुरुआत आईपीएल 2026 में निराशाजनक हुई है। तीन मुकाबलों के बाद भी केकेआर को इस सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। तीन बार की चैंपियन केकेआर के सामने कई परेशानियां नजर आ रही हैं, जिसका हल अगर समय रहते नहीं खोजा गया, तो टीम को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Advertisement

सलामी जोड़ी की समस्या: केकेआर के लिए इस सीजन पारी का आगाज फिन एलन और अजिंक्य रहाणे करते हुए नजर आए हैं। एलन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन रहाणे की फॉर्म चिंता का विषय है। कुछ दमदार शॉट्स लगाने के बाद रहाणे पावरप्ले में काफी धीमे पड़ जा रहे हैं। वहीं, एलन शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में कर रहे हैं, लेकिन अब तक वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।

Advertisement

कैमरून ग्रीन की खराब फॉर्म: केकेआर ने ऑक्शन में कैमरून ग्रीन के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा बताई गई उनकी पीठ की इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी नंबर तीन पर खेलते हुए कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। 3 मुकाबलों के बाद ग्रीन के बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले हैं।

मिडिल ऑर्डर: केकेआर का मिडिल ऑर्डर भी आईपीएल 2026 में खोखला नजर आ रहा है। अंगकृष रघुवंशी ने जरूर नंबर 4 पर खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का कोई खास साथ नहीं मिल सका है। आमतौर पर केकेआर के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले रिंकू सिंह को इस सीजन नंबर पांच पर उतारा जा रहा है।

कैमरून ग्रीन की खराब फॉर्म: केकेआर ने ऑक्शन में कैमरून ग्रीन के लिए 25.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, ग्रीन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा बताई गई उनकी पीठ की इंजरी और वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर शुरुआती मुकाबलों में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही बल्लेबाजी में भी नंबर तीन पर खेलते हुए कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं। 3 मुकाबलों के बाद ग्रीन के बल्ले से सिर्फ 24 रन निकले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदबाजी भी बनी सिरदर्द: केकेआर के लिए आईपीएल 2026 में तेज गेंदबाजी को सबसे कमजोर कड़ी माना जा रहा था। यह बात शुरुआती मुकाबलों में पूरी तरह से सही साबित भी हुई है। वैभव अरोड़ा और ब्लेसिंग मुजरबानी काफी महंगे साबित हुए हैं। वहीं, कार्तिक त्यागी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके हैं। पेस के साथ स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की खराब फॉर्म ने टीम की परेशानियों में इजाफा करने का काम किया है। वरुण-नरेन की जोड़ी पर केकेआर पिछले कुछ सालों से काफी निर्भर रही है और इन दोनों का खराब प्रदर्शन टीम को भारी पड़ रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार