आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पीबीकेएस के बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया।

Advertisement

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। पीबीकेएस ने पिछले साल बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे।

Advertisement

पंजाब के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में कुल 21 छक्के लगाए। टीम की तरफ से प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 182 रनों की लाजवाब साझेदारी निभाई। कोनोली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं, प्रियांश कमाल की फॉर्म में नजर आए और उन्होंने महज 37 गेंदों का सामना करते हुए 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। प्रियांश के आगे एलएसजी के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। यह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। पीबीकेएस ने पिछले साल बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए प्रभसिमरन सिंह इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले मोहम्मद शमी का शिकार बने। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी फ्लॉप रहे, और वह 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हुए। नेहल वढेरा ने 7 गेंदों में 13 रन बनाए, तो मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। शशांक सिंह ने 6 गेंदों में 17 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार