Mumbai Indians: पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पीबीकेएस वानखेड़े स्टेडियम में एमआई के खिलाफ सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। पंजाब किंग्स ने यहां मुंबई इंडियंस के विरुद्ध छठा मुकाबला अपने नाम किया है।

Advertisement

इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इन दोनों ही टीमों ने वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5-5 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स (4) इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है।

Advertisement

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध सर्वाधिक मुकाबले जीतने के मामले में पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से 'नंबर-1' बन गई है। इस टीम ने एमआई के खिलाफ अब तक 35 में से 18 मुकाबले जीते हैं। इस मामले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी कर ली है, जिसने 39 मुकाबलों में 18 जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसने 38 मुकाबलों में 17 जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी (35 मुकाबलों में 16 जीत) तीसरे और राजस्थान रॉयल्स (31 मुकाबलों में 15 जीत) चौथे पायदान पर मौजूद है।

वानखेड़े स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 112 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि नमन धीर ने 50 रन टीम के खाते में जोड़े।

दिल्ली कैपिटल्स इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिसने 38 मुकाबलों में 17 जीत दर्ज की है। वहीं, आरसीबी (35 मुकाबलों में 16 जीत) तीसरे और राजस्थान रॉयल्स (31 मुकाबलों में 15 जीत) चौथे पायदान पर मौजूद है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल टारगेट चेज का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में शीर्ष पर भी पंजाब किंग्स की टीम है, जिसने आईपीएल 2025 के क्वार्टर फाइनल में इस टीम के खिलाफ 204 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार