Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास इस मैच को जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है।

Advertisement

ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही एसआरएच का अबतक का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम सीजन के 5 मैचों में 2 जीत और 3 हार के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। पिछले मैच में एसआरएच ने मजबूत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराया था। आरआर के खिलाफ जीत ने निश्चित तौर पर टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, लेकिन टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा।

Advertisement

बल्लेबाजी में ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन निरंतरता के साथ रन बना रहे हैं। अभिषेक शर्मा और नितीश कुमार रेड्डी ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। ट्रेविस हेड की लगातार असफलता टीम के लिए बड़ी चिंता बनी है। हेड की असफलता की वजह से एसआरएच को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पा रही है। उनका का फॉर्म में लौटना एसआरएच के लिए अहम है।

गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हसन ने टीम को मजबूती दी है। ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने भी अच्छी गेंदबाजी की है। आरआर के खिलाफ हिंगे और हुसैन ने डेब्यू करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। सीएसके के खिलाफ भी कप्तान ईशान को इन दोनों से काफी उम्मीदें होंगी।

सीएसके की बात करें तो सीजन की शुरुआत टीम के लिए बेहद निराशाजनक रही थी। टीम ने शुरुआती 3 मैच गंवाए थे, लेकिन इसके बाद लगातार 2 मैचों में जीत हासिल करने के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। टीम अंकतालिका में आठवें स्थान पर है। सीएसके जीत की लय को एसआरएच के खिलाफ भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

सीएसके की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी है। संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं दिखा है। डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले मैच में जरूर अच्छी पारी खेली थी। जेमी ओवरटन ने भी निचले क्रम में आकर अच्छी बल्लेबाजी की है। एसआरएच के खिलाफ इन बल्लेबाजों के साथ ही कप्तान और पारी की शुरुआत कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्रभावी पारी खेलनी होगी। शिवम दुबे को भी अपना जाना-माना अंदाज दिखाना होगा। एमएस धोनी के इस मैच में भी खेलने की संभावना कम है।

Advertisement

खलील अहमद के बाहर होने से सीएसके की गेंदबाजी कमजोर हुई है। अंशुल कंबोज, गुरजपनीत और जेमी ओवरटन को तेज गेंदबाजी तो अकिल हुसैन और नूर अहमद को अपनी स्पिन से पिछले मैच की तरह कमाल दिखाना होगा।

सीएसके की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी है। संजू सैमसन और आयुष म्हात्रे को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं दिखा है। डेवाल्ड ब्रेविस ने पिछले मैच में जरूर अच्छी पारी खेली थी। जेमी ओवरटन ने भी निचले क्रम में आकर अच्छी बल्लेबाजी की है। एसआरएच के खिलाफ इन बल्लेबाजों के साथ ही कप्तान और पारी की शुरुआत कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्रभावी पारी खेलनी होगी। शिवम दुबे को भी अपना जाना-माना अंदाज दिखाना होगा। एमएस धोनी के इस मैच में भी खेलने की संभावना कम है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीएसके और एसआरएच के बीच कुल 22 मैच खेले गए हैं। इसमें सीएसके का पलड़ा भारी है। सीएसके ने 15 मैच जीते हैं। एसआरएच को 7 मैचों में जीत मिली है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार