इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने लंबे समय से फील्डिंग कोच के रूप में काम कर रहे दिशांत याग्निक से नाता तोड़ लिया है।

Advertisement

याग्निक आईपीएल 2011 से 2014 सीजन तक एक खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े थे। बतौर फील्डिंग कोच वह 2018 से आरआर से जुड़े थे। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक आरआर ने याग्निक से नाता तोड़ लिया। याग्निक ने आरआर के भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की फील्डिंग को सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

याग्निक से पहले आरआर और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के भी रास्ते अलग हो गए थे। टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम को अपनी कोचिंग में चैंपियन बनाने के बाद द्रविड़ आरआर के मुख्य कोच बने थे। माना जा रहा था कि आरआर के कोच के रूप में उनका कार्यकाल लंबा होगा, लेकिन हाल ही में उन्होंने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल की कोचिंग में आरआर का 2025 में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम में फूट की खबर भी आई थी। आरआर 2025 में लीग चरण के 14 मैचों में चार जीत के साथ नौवें स्थान पर रही थी।

याग्निक आईपीएल 2011 से 2014 सीजन तक एक खिलाड़ी के रूप में टीम से जुड़े थे। बतौर फील्डिंग कोच वह 2018 से आरआर से जुड़े थे। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक आरआर ने याग्निक से नाता तोड़ लिया। याग्निक ने आरआर के भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की फील्डिंग को सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

राहुल द्रविड़ और दिशांत याग्निक के बाद अगले सीजन से पहले आरआर फ्रेंचाइजी से अलग होने वाले कई और नाम सामने आ सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम कप्तान संजू सैमसन का है। माना जा रहा है कि सैमसन टीम मैनेजमेंट से असंतुष्ट हैं और नीलामी से पहले टीम से अलग हो सकते हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार