आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का स्वामित्व बदल गया है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) की जगह आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, जिसमें द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल है, के हाथ आ गया है। आरसीबी के नए चेयरमैन के बारे में खबर है कि वह टीम के कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं।

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला होंगे। आर्यमन बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे हैं। आर्यमन एक क्रिकेटर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश की तरफ से खेले हैं। मध्य प्रदेश से ही आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी खेलते हैं। आर्यमन और पाटीदार मध्यप्रदेश के लिए एक साथ पारी की शुरुआत कर चुके हैं। आर्यमन मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए दोनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 9 प्रथम श्रेणी मैचों में 414 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक शामिल है।

Advertisement

आर्यमन को 2018 की आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने साइन किया था। 2019 में मेंटल हेल्थ की चुनौतियों का हवाला देते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली थी। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद 28 साल के आर्यमन अब अपना पूरा ध्यान पारिवारिक व्यापार और एंटरप्रेन्योरशिप पर लगाते हैं।

आरसीबी को यूएसएल से आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने यूएसडी 1.78 बिलियन (भारतीय रुपये में करीब 16,706 करोड़) में खरीदा है।

आर्यमन को 2018 की आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने साइन किया था। 2019 में मेंटल हेल्थ की चुनौतियों का हवाला देते हुए प्रोफेशनल क्रिकेट से दूरी बना ली थी। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद 28 साल के आर्यमन अब अपना पूरा ध्यान पारिवारिक व्यापार और एंटरप्रेन्योरशिप पर लगाते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

यूएसएल ने कहा, "इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (टाइम्स), बोल्ट वेंचर्स (बोल्ट), और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी, बीएक्सपीई (ब्लैकस्टोन) शामिल हैं। यह पूरी तरह से कैश ट्रांजैक्शन है। इस ट्रांजैक्शन में आरसीबी की पुरुष और महिला टीमें शामिल हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार