इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन अहम भूमिका निभाने को तैयार हैं। यह मैच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने संकेत दिया है कि खलील अहमद की चोट के कारण जॉनसन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

जॉनसन को ऐसे समय में टीम में शामिल किया जा रहा है, जब चोटों के कारण चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन काफी प्रभावित हुआ है। सीएसके के पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ, खलील को अपने ओवर पूरे किए बिना ही मैदान छोड़ना पड़ा था।

Advertisement

मैच से एक दिन पहले बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने कहा, "खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने हमारे लिए अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कल (गुरुवार) रात होने वाले मैच में स्पेंसर जॉनसन (खलील की जगह) हमारी स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा होंगे।"

स्पेंसर जॉनसन के अलावा, टीम के पूर्व कप्तान धोनी (44 वर्ष) ने भी हल्की-फुल्की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती 6 मुकाबलों में न खेलने के बाद, मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने आईपीएल 2026 का अपना पहला विकेटकीपिंग सेशन भी पूरा किया।

मैच से एक दिन पहले बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने कहा, "खलील अहमद और अंशुल कंबोज ने हमारे लिए अब तक बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। कल (गुरुवार) रात होने वाले मैच में स्पेंसर जॉनसन (खलील की जगह) हमारी स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा होंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

मुंबई का प्रदर्शन भी अब तक अस्थिर रहा है। केकेआर के खिलाफ जीत के साथ अपने सीजन की शुरुआत करने के बाद, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज करके टीम एक बार फिर से पटरी पर लौट आई है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार