Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। रविवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों की दमदार पारी खेली। रोहित ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Advertisement

रोहित आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने केकेआर के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ 1159 रन बनाए हैं। रोहित आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ है। वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ 1093 रन बनाए हैं।

Advertisement

Kolkata Knight Riders: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। रविवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों की दमदार पारी खेली। रोहित ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। टीम की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में सर्वाधिक 67 रन बनाए। वहीं, फिन एलन ने सिर्फ 17 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की दमदार पारी खेली। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रनों का योगदान दिया, जबकि रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार