राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ आरआर ने जहां मुंबई इंडियंस (एमआई) की बराबरी की, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को पीछे छोड़ा।
आईपीएल में यह छठा मौका था जब आरआर ने 200 या उससे बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। जीत के साथ ही आरआर ने इस मामले में आरसीबी और एसआरएच को पीछे छोड़ दिया। आरसीबी और एसआरएच ने आईपीएल में 5-5 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल किया है।
एमआई ने 6 बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में सर्वाधिक 10 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है।
हालांकि पंजाब किंग्स ही 200 या उससे बड़े लक्ष्य को डिफेंड कर पाने में सर्वाधिक बार असफल भी रही है। पंजाब 8 बार 200 या उससे अधिक रन बनाकर हारी है। आरसीबी 7 बार, सीएसके 6 बार और केकेआर 5 बार 200 या उससे अधिक रन बना कर हारी है।
एमआई ने 6 बार यह उपलब्धि हासिल की है। आईपीएल में सर्वाधिक 10 बार 200 या उससे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है।
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स और आरआर मैच पर नजर डालें तो पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह के 44 गेंदों पर 59 और मार्कस स्टॉयनिस के 22 गेंदों पर नाबाद 62 रन की बदौलत 4 विकेट पर 222 रन बनाए थे। आरआर ने यशस्वी जायसवाल के 27 गेंदों पर 51, वैभव सूर्यवंशी के 16 गेंदों पर 43, डोनोवन फरेरा के 26 गेंदों पर नाबाद 52 और शुभम दुबे के 12 गेंदों पर नाबाद 31 रन की बदौलत 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया।