आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैदान पर आरआर का रिकॉर्ड दमदार रहा है।

Advertisement

मुल्लांपुर के इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 में इस ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था। वहीं, एलिमिनेटर मुकाबले में आरआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। रियान पराग की कप्तानी में आरआर अपने इस शानदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।

Advertisement

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर में खेले दो मुकाबलों में से एक में जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 7 मुकाबले जीटी ने जीते हैं। वहीं, महज 3 मैच में आरआर को जीत नसीब हुई है।

मुल्लांपुर के इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। आईपीएल 2026 में इस ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया था। वहीं, एलिमिनेटर मुकाबले में आरआर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। रियान पराग की कप्तानी में आरआर अपने इस शानदार रिकॉर्ड को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, गुजरात टाइटंस को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फेल रहा था। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद टीम के मध्यक्रम की पोल खुल गई थी। वहीं, गेंदबाज भी पूरी तरह से बेअसर नजर आए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार