आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसएजी) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत के लिए आरआर को अपने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के अलावा अन्य तीन बल्लेबाजों से भी धमाकेदार पारियों की जरूरत होगी।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से विपक्षी टीमों को परेशान किया है और 6 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पिछले दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरआर को हार का सामना करना पड़ा है, जिससे टीम का उत्साह थोड़ा कम हुआ है।

Advertisement

हालांकि पिछले 2 मैचों में मिली हार से ज्यादा चिंताजनक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर बल्लेबाजी के लिए आरआर की निर्भरता है। वैभव और जायसवाल रन बनाते हैं, तो आरआर आसानी से जीत जाती है, लेकिन इन दोनों की असफलता की स्थिति में टीम संघर्ष करती है।

टीम के पास ध्रुव जुरेल, कप्तान रियान पराग और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज हैं, लेकिन सीजन में लगातार असफल रहे हैं। इनकी असफलता आरआर के लिए अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। 6 मैच हो चुके हैं। आगे का सफर सिर्फ वैभव और जायसवाल के भरोसे तय नहीं किया जा सकता है। टीम को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो फिर जुरेल, पराग और हिटमायर को फायर करना होगा।

हालांकि पिछले 2 मैचों में मिली हार से ज्यादा चिंताजनक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर बल्लेबाजी के लिए आरआर की निर्भरता है। वैभव और जायसवाल रन बनाते हैं, तो आरआर आसानी से जीत जाती है, लेकिन इन दोनों की असफलता की स्थिति में टीम संघर्ष करती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव और जायसवाल के अलावा इन तीन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर आरआर के हेड कोच कुमार संगाकारा की नजर रहेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार