आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाना है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल फाइनल मैच में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान को अहमदाबाद का मैदान खूब रास आता है। जीटी के होम ग्राउंड पर गिल ने अब तक 31 पारियों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गिल का सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा है। आरसीबी के लिए चिंता की बात यह भी है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान की मौजूदा फॉर्म भी शानदार चल रही है।
दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अकेले दम पर जीटी को जीत दिलाई थी। गिल ने 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। अपनी इस इनिंग में शुभमन ने 15 चौके और 3 छक्के लगाए थे।
दरअसल, गुजरात टाइटंस के कप्तान को अहमदाबाद का मैदान खूब रास आता है। जीटी के होम ग्राउंड पर गिल ने अब तक 31 पारियों में 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1,374 रन बनाए हैं। वह इस मैदान पर 3 शतक और 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गिल का सर्वाधिक स्कोर 129 रन रहा है। आरसीबी के लिए चिंता की बात यह भी है कि गुजरात टाइटंस के कप्तान की मौजूदा फॉर्म भी शानदार चल रही है।
Also Read: LIVE Cricket Score
हालांकि, पहले क्वालीफायर में गिल का बल्ला आरसीबी के खिलाफ पूरी तरह से खामोश रहा था और वह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए थे। पहले क्वालीफायर में जीटी को आरसीबी के खिलाफ 92 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। अपने घरेलू मैदान पर जीटी पिछली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद में अब तक 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 15 में जीत नसीब हुई है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन खेले 7 मुकाबलों में से जीटी ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।